MEA: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ह्यून पहली बार भारत पहुंचे, गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

MEA: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ह्यून पहली बार भारत पहुंचे, गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार

Updated Sat, 16 Aug 2025 01:31 AM IST

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने गर्मजोशी से स्वागत किया और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बताते हुए सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई।



भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून
– फोटो : ANI



विस्तार


दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून पहली बार भारत के दौरे पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। जहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत हुआ। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दी। विदेश मंत्रालय ने पोस्ट में कहा कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून का भारत में उनके पहले दौरे पर हार्दिक स्वागत है। भारत और कोरिया के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत है और भविष्य के लिए तैयार है।

loader

Trending Videos

ये भी पढ़ें:- Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए 17 अगस्त को BJP की बैठक, NDA उम्मीदवार के नाम पर होगा फैसला

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि भारत-कोरिया की विशेष रणनीतिक साझेदारी मजबूत है और भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। बता दें कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के इस यात्रा के दौरान भारत और कोरिया के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- राजधानी में सियासत: सौरभ भारद्वाज बोले- दिल्ली के लिए विपदा बनी भाजपा सरकार, जलभराव पर नहीं छिपा सकती नाकामी

भारत और दक्षिण कोरिया के मजबूत होते रिश्ते

भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश एशिया और वैश्विक मंचों पर एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चो ह्यून की यह यात्रा इन रिश्तों को और आगे बढ़ाने का एक अच्छा मौका मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *