Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को आठवां झटका, एटकिंसन 11 रन बनाकर आउट; मेजबानों को भारत पर 10+ रन की बढ़त

09:05 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को आठवां झटका
इंग्लैंड को आठवां झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने आकाश दीप के हाथों गस एटकिंसन को कैच आउट कराया। वह 16 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अब हैरी ब्रूक का साथ देने जोश टंग आए हैं। इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को भारत पर 11 रन की बढ़त मिल गई है।
08:58 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी, इंग्लैंड को भारत पर बढ़त
तीसरे सत्र का खेल जारी है। इंग्लैंड ने भारत पर एक रन की बढ़त हासिल कर ली है। गस एटकिंसन तीन और हैरी ब्रूक 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सात विकेट पर 225 रन बना लिए हैं।
08:27 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल समाप्त
दूसरे सत्र में भारत ने गेंदबाजों के दम पर शानदार वापसी की है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को तीन-तीन विकेट मिले हैं जबकि आकाश दीप ने एक सफलता अपने नाम की है। फिलहाल क्रीज पर हैरी ब्रूक 36 गेंदों में 33 रन बनाकर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने चायकाल तक सात विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत से मेजबान नौ रन पीछे हैं, क्योंकि भारत की पहली पारी 224 रन पर सिमटी थी।
08:21 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को छठा झटका
इंग्लैंड को छठा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब क्रीज पर ब्रूक का साथ देने जेमी ओवरटन आए हैं। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 215 रन बना लिए हैं और भारत से नौ रन पीछे है।
07:57 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: पांचवां विकेट गिरा
इंग्लैंड को पांचवां झटका भी मोहम्मद सिराज ने ही दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए।
07:37 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: जो रूट 29 रन बनाकर आउट
इंग्लैंड को चौथा झटका भी मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने जो रूट को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 45 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल मौजूद हैं।
06:55 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: 142 पर इंग्लैंड को तीसरा झटका
इंग्लैंड को तीसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने ओली पोप को अपना शिकार बनाया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। पोप 22 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर जो रूट का साथ देने हैरी ब्रूक आए हैं।
06:34 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: 129 पर इंग्लैंड को दूसरा झटका
इंग्लैंड को दूसरा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने जैक क्राउली को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। वह 64 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अब ओली पोप का साथ देने जो रूट आए हैं। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 130 रन बना लिए हैं और भारत से सिर्फ 94 रन पीछे है।
06:12 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। जैक क्राउली और ओली पोप क्रीज पर मौजूद हैं। भारत से इंग्लैंड अभी 114 रन पीछे है।
05:46 PM, 01-Aug-2025
Ind vs Eng Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त
पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने लंच तक एक विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। जैक क्राउली 43 गेंदों में 52 और ओली पोप 16 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। फिलहाल इंग्लैंड की टीम भारत से 115 रन पीछे है।